Sunday, April 23, 2017

एक्शन में सीतामढ़ी की औरतें, शराबी पतियों को भिजवाया जेल

पुलिस की गिरफ्त में नशेड़ी अनिल पासवान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी ने मंहिलााेओं को फॉर्म में ला दिया है। बिहार सरकार की मशीनरी लाख कोशिशों के बावजूद  सूबे के पियक्कड़ों के मुंह से शराब नहीं छुड़वा पा रही है। हर दिन हर जिले में शराब बरामद की जा रही है। पियक्कड़ से लेकर कारोबारी तक पकड़े जा रहे हैं। यहां तक कि शराब की डिलेवरी में बच्चों तक को लगाया जा रहा है। खुद सीएम यह कह चुके हैं कि पुलिस और कानून बिना सामाजिक जागरूकता के पियक्कड़ों से शराब छुड़वाने में सफल नहीं हो सकते। ऐसे में अब सीतामढ़ी की औरतों ने रास्ता दिखाया है। शराबी पतियों की हरकतों से आजित औरतें अब खुद आगे आकर उन्हें जेल भिजवा रही हैं।


रविवार को महिला थाने पहुंची नगर थाना क्षेत्र की सुनीता देवी (काल्पनिक नाम) ने जो हिम्मत दिखाई वह काबिल-ए-तारीफ है। उसने अपने शराबी पति से पिटने के बाद सीधा थाने का रुख किया। थानेदार को अपना दुखड़ा सुनाया। पति ने शराब के नशे में सुनीता की जबर्दस्त पिटाई कर दी थी। उसने रोते-रोते थानेदार से आग्रह किया कि उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए। पुलिस ने उसके अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई की। पास ही नशे में धुत उसका पति अनिल पासवान मिल गया। फिर क्या था। पुलिस भी एक्शन में आई। एसआइ सुमन कुमार मिश्रा ने उसकी मेडिकल जांच कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिर क्या था अनिल का नशा हिरण हो गया। वह दरोगा जी के पैरों पर लेटने लगा। पत्नी से माफी मांगी। छोड़ देने की आरजू-मिन्नत करने लगा। लेकिन पत्नी एक सुर में उसे जेल भेज देने की बात ही कहती रही। पति को गिरफ्तार कराकर वह अपने मायके रुन्नीसैदपुर चली गई। दूसरी घटना कुछ दिनों पहले की है। जब इसी थाना क्षेत्र की रंभा देवी (काल्पनिक नाम) ने महिला थाने पहुंचकर अपने पति वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार करवाया था।

दरअसल शराबबंदी के बाद भी नशे से बाज नहीं आने वाले पुरुषों से अब महिलाएं ज्यादा तंग हो रही हैं। कई गुना ज्यादा पैसे देकर लोग शराब खरीद रहे हैं। पति अपनी कमाई और परिवार की खुशियां शराब के नशे में उड़ा रहे हैं। साथ ही पत्नियों की पिटाई कर उन्हें एक साथ कई जख्म दे रहे हैं। तब महिलाओं ने हिम्मत दिखाकर उन्हें जेल की हवा खिलाने का रास्ता अख्तियार कर लिया है। सीतामढ़ी की महिलाओं की यह हिम्मत काबिल-ए-तारीफ है।

2 comments:

  1. Bhae news ke liye to best itom hai par ab uske pariwar ka bharan poshan kaun karega ?

    ReplyDelete
  2. महिलाएं आजिज आकर ऐसे कदम उठाती हैं. वो जीने की राह भी ढूँढ लेती हैं.

    ReplyDelete